Telgadia: चास प्रखंड के बिजुलिया स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक पर बुधवार को किसान संग्राम समिति के बैनर तले एक दिवसीय सामूहिक उपवास का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत बिनोद बिहारी महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सीताराम महतो व संचालन गयाराम शर्मा ने किया।
जिप सदस्य सृष्टिधर रजवार ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान विरोधी है। किसानों को सहायता देने के बजाय तरह तरह की कानून लागू कर परेशान करने पर तुली है। अन्नदाताओं के विरुद्ध केन्द्र सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन कानून को समाप्त करना होगा। हमारा भारत कृषि प्रधान देश है। केन्द्र सरकार की गलत नीति किसानों का दमन शोषण नही चलेगी। गलत नीति के विरोध में किसानों का 28 वां दिन आन्दोलन जारी है।

चन्दनकियारी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष देवाशिष मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून बनाकर देश के किसानों का आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहती है। सरकार इन कानूनों के जरिए कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाना चाहती है। किसानों का ये आन्दोलन कानून वापसी तक जारी रहेगा है। अब किसान गाँव, टोले, और मुहल्ले से लेकर दिल्ली तक आन्दोलन करने को बाध्य हैं।
मौके पर जिला संयुक्त सचिव अशोक दशौंधी, समाज सेवी जगन्नाथ रजवार, गयाराम शर्मा, श्याम सुन्दर कपरदार, भीम रजक, तपन कुमार दुबे, चिनी लाल रजवार, सुरेश महतो, सुभाष चन्द्र रजवार, गौतम सिंह, सरजीत दशौंधी, श्रवण कुमार माजी, दुलाल महतो, मुन्ना अंसारी, बिपिन महतो, प्रदीप हाजरा, मोईन अंसारी, अईनुल अंसारी आदी मौजूद थे।
