Bokaro :वाहन चलाते समय हेलमेट रक्षा कवच का कार्य करता है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही बताया गया कि सड़क सुरक्षा अभियान या पुलिस के डर से हेलमेट का प्रयोग नहीं करें इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण व अनिवार्य काम समझे।
वाहन चलाते समय हेलमेट रक्षा कवच का कार्य करता है। साथ ही उपस्थित सभी व्यक्ति को पोस्टर व पंपलेट का वितरण भी की गई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मांह के 13वे दिन शुक्रवार को चास नगर निगम के आईटीआई मोड़ में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। साथ ही जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया।

