Bokaro : बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के रिटायर्ड CGM विभाकर सिंह (61) बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे अपने घर वापस आ गए। एसपी बोकारो चंदन कुमार झा के अनुसार उनके गायब होने की सूचना पर अनुसंधान करते हुए पुलिस ने उनका लोकेशन धनबाद में ट्रेस किया था।
सूत्रो के अनुसार वह धनबाद क्यों गए थे, बिना बताए क्यों गए थे, धनबाद में कहां गए थे, किसके साथ गए थे और अगर गये भी तो उन्होंने फोन कर घर में सूचना क्यों नहीं दी, इन सब बातों पर पुलिस का अनुसंधान जारी है।

बताया जा रहा है कि कल मंगलवार को विभाकर सिंह अपने घर से निकलकर सिटी सेंटर स्थित पान की दुकान पर आए। वहां उन्होंने एक पान खाया एक पान पार्सल करवाया। एक मास्क भी लिए। उसके बाद केनरा बैंक स्थित एटीएम से ₹10000 की नकद निकासी भी की। उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं थी। उनका दोनों फ़ोन भी स्विच ऑफ था।
शाम को जब वह घर नहीं पहुंचे तो घरवालों को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन चालू की। पर बुधवार सवेरे तक जब उनका पता नहीं चला तो घरवालों ने पुलिस को सूचित किया। उनके गायब होने की खबर पाकर उनके करीबी घर पहुंचने लगे। BPSCL के सीईओ, केके ठाकुर, बोकारो ऑफिसर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ए के सिंह आदि कई लोग उनके घर पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
पुलिस अधिकारी भी घर पहुंच कर परिवार वालों से बातचीत कर जानकारी हासिल की। उसके बाद पुलिस के हरकत में आने के कुछ घंटे के अंदर ही विभाकर सिंह का लोकेशन धनबाद में ट्रेस हो गया और उन्होंने वहां से फ़ोन कर घरवालों को अपने सकुशल होने की सुचना दी। और कुछ देर बाद घर आ भी गए।
घर पर पहुंचे पत्रकारों को विभाकर सिंह ने बताया, कि मंगलवार शाम शोरूम में नई गाड़ी देखने और कुछ काम से वह धनबाद चले गए थे। वहां उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी, इसलिए उन्होंने होटल में कमरा बुक कर रात को आराम किया और सुबह उठकर जब तबीयत ठीक लगी तो दोपहर को वापस घर आ गए।
बताते चले की विभाकर सिंह 3 महीना पूर्व बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के T A Department के चीफ जनरल मैनेजर के पोस्ट से रिटायर हुए हैं। वह सेक्टर VI निवासी है।
