Bokaro: सामने से आ रही बोलेरो पिकअप वैन की पुलिस वैन से टक्कर में साहेबगंज पुलिस के सात पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार को कसमार थाना क्षेत्र के बोकारो-रामगढ़ एनएच 23 पर दांतू गांव में हुई।
घायलों में सब-इंस्पेक्टर अनिल दुबे, कांस्टेबल संजय कुमार, अजय कुमार, राजा कुमार, मंटू पासवान, मनोज कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार और करण देव रजक शामिल हैं। घायल पुलिसकर्मी 407 वाहन पर खाली गोली का खोखा जमा करने साहिबगंज से रांची के होटवार जा रहे थे। इन सभी को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है।

घायल बोलेरो चालक लोहरदगा का रहने वाला है। झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच घायलों को बीजीएच पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
