Bokaro: कोवीड-19 कि वैक्सीन की कमी के कारण गुरुवार को बोकारो में टीकाकरण अभियान की गति रुक गई। टीकाकरण केन्द्रो में आज लोग पहुंचे पर टिका नहीं होने की सुचना मिलने पर निराश हो लौट गए।
सिविल सर्जन, डॉ ए के पाठक ने कहा कि-
बता दें, 2 जुलाई को 28,000 खुराक का ताजा स्टॉक आने के बाद से जिला स्वास्थ विभाग ने मेगा शिविर लगा 53 केन्द्रो में दो दिनों में 21,000 लोगो को टिका लगा दिया। बचा हुआ वैक्सीन कुछ केन्द्रो में कल तक चला और आज समाप्त हो गया। सिविल सर्जन, डॉ ए के पाठक ने बताया की टिका का स्टॉक ज़िले में समाप्त हो चूका है। उन्होंने हेडक्वाटर से नया स्टॉक माँगा है। पर अभी पता नहीं की कब तक आएगा। उम्मीद है की दो-तीन दिनों में वैक्सीन का स्टॉक आ जाना चाहिए।

जिले भर में अब तक कुल 4,37,485 सुयोग्य लाभुकों ने लिया है टीकाकरण
सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने बताया कि जिले में अब तक कुल 437485 सुयोग्य लाभुकों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें प्रथम डोज 340699 एवं द्वितीय डोज 86786 शामिल है।इसके साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर जिलेवासियों को अपनी बारी आने पर कोविड-19 का टीका आवश्यक लगवाने की अपील की जा रही है।
