Bokaro: जिले के सभी प्रखंडों में एक साथ एक ही दिन विधिक सेवा -सह- सशक्तिकरण शिविरों का आयोजन 06 फरवरी, 2021 दिन शनिवार को किया जायेगा। झालसा द्वारा आयोजित यह शिविर 8 योजनाएं- मानवता, कर्तव्य, श्रमेंववंदते, तृप्ति, निरोगीभव: आत्मनिर्भरता, चेतना एवं शक्ति के विषय पर केंद्रित होगा।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो विश्वनाथ उरांव ने बताया कि जिला प्रशासन एवं जिले के अन्य सरकारी विभागों की सहायता से उक्त शिविर का आयोजन किया जाना है। साथ ही बताया कि उक्त शिविरों के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से लोगों का निबंधन एवं उक्त योजना अंतर्गत लाभुकों को मिलने वाले लाभ एवं वस्तुओं का उक्त शिविर में ही वितरण करण अधिक लोगों को लाभान्वित कराने का लक्ष्य है।

■ विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे-
शिविर में निम्नलिखित विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे जो निम्न है :- पुलिस विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायती राज विभाग, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बोकारो एवं अन्य बैंक, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, आपदा प्रबंधन विभाग, नियोजन विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं आधार विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग एवं गैर सरकारी संगठन शामिल है।
■ जिलेवासियों से अनुरोध कि उक्त शिविर का लाभ लें-
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बताया की जिलेवासियों से अनुरोध है कि दिनांक 06 फरवरी, 2021 को अपने-अपने प्रखंडों के लगे शिविरो में सुबह 10:00 बजे पहुँचकर अपने अपने शिविर का लाभ उठावे।
नोट :- अधिक जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो का टेलीफोन नंबर 06542 221003/ अनुमंडल विधिक सेवा समिति तेनुघाट/ बोकारो जिले के नजदीकी ग्राम विधिक विधिक देखरेख एवं सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
