Bokaro : बोकारो से पूरी घूमने गए पर्यटकों के साथ वहां शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने गए एक पर्यटक की मौत समुद्र में डूबने से हो गयी। जबकि मछुआरों ने छह पर्यटकों को डूबने से बचा लिया। काफी खोजबीन के बाद पूरी पुलिस ने मृतक के शव को शनिवार सवेरे बरामद कर लिया है।
पूरी के सी बीच पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने करंट बोकारो को दूरभाष से बताया की 17 वर्षीय पर्यटक दीपक कुमार शुक्रवार को समुद्र में स्नान करते समय लापता हो गया था। जिसका शव शनिवार सुबह पुरी में चक्रतीर्थ के पास पाया गया। मृतक की पहचान झारखंड के बोकारो ज़िले के कुर्मीडीह निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए मेडिकल भेजा गया है। जिसके बाद उसे परिजनों को सौप दिया जायेगा।

मृतक के चाचा सुरेश कुमार साहा ने करंट बोकारो को दूरभाष से बताया की बोकारो के 20 पर्यटकों का समूह पूरी आया हुआ है। वे चक्रतीर्थ के एक होटल में ठहरे थे। वह लोग समुद्र में नहा रहे थे जब घटना घटी। घटना से वह सभी बहुत दुखी है।
विशेष रूप से, देश में लॉकडाउन प्रतिबंध के आवरण के बाद पुरी में पर्यटकों का प्रवाह बढ़ गया है। दिसंबर, 18, 2018 में भी ऐसी ही एक घटना में पुरी घूमने गए बोकारो निवासी एक 18 वर्षीय युवक की समुद्र में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। होटल न्यू सी हक के पास समुद्र किनारे उसका शव बरामद किया गया था। मृतक श्रीकृष्ण शर्मा बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-6 बी निवासी योगेंद्र कुमार शर्मा का पुत्र था।
