Bokaro: ज़िले से महाराष्ट्र जाने वाले लोगो के लिए जरुरी खबर। महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अन्य राज्यों से महाराष्ट्र पहुंचने वाले यात्रियों के लिए निगेटिव आर.टी.पी.सी.आर. जांच रिपोर्ट साथ रखना अनिवार्य किया गया है। किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को महाराष्ट्र राज्य की यात्रा करते समय अपने साथ निगेटिव आर.टी.पी.सी.आर. जांच रिपोर्ट अवश्य साथ रखना होगा । महाराष्ट्र राज्य सरकार के निर्देशानुसार महाराष्ट्र राज्य में प्रवेश के समय से अधिकतम 48 घंटे के अंदर का निगेटिव आर.टी.पी.सी.आर. जांच रिपोर्ट मान्य होगा ।
(Released by Dhanbad Railway)
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इन राज्यों से लंबी दूरी की ट्रेनों में आने वाले यात्रियों के लिए ये नई एसओपी जारी की है। रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी और उसके बाद ही यात्रियों को महाराष्ट्र के लिए ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

