अरुण पाठक
Bokaro: प्रतिष्ठित सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद् द्वारा प्रकाशित वार्षिक पंचांगयुक्त कैलेंडर 2021 का लोकार्पण रविवार को सेक्टर 4 स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा, विशिष्ट अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश के पिता कामेश्वर लाल दास, परिषद् के उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, महासचिव अविनाश कुमार झा, पूर्व महासचिव हरिमोहन झा, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष प्रभात कुमार झा, सचिव रविन्द्र झा, मिथिला महिला समिति की अध्यक्ष किरण मिश्रा, सचिव चंदा झा आदि ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि झा ने अपने संबोधन में परिषद् द्वारा प्रकाशित कैलेंडर की प्रशंसा करते हुए कला-संस्कृति के क्षेत्र में संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी खुश रहना मैथिलों की पहचान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव वर्ष सभी के लिए बेहतर होगा। विशिष्ट अतिथि दास ने कहा कि परिषद् के इस पंचांगयुक्त कैलेंडर में पर्व-त्योहार से लेकर विवाह, उपनयन, मुंडन सहित विभिन्न तिथियों की उपयोगी जानकारी दी गयी है। उन्होंने परिषद् की गतिविधियों को प्रशंसनीय बताया और स्कूल के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
परिषद् व स्कूल परिवार के आग्रह पर दास ने स्कूल के मेंटर बनने के प्रस्ताव को स्वीकार किया। प्रारंभ में कार्यक्रम की शुरुआत उषा झा, चंदा झा व जयंती पाठक द्वारा प्रस्तुत भगवती वंदना ‘जय जय भैरवि असुर भयावनि..’ से हुई। स्वागत भाषण महासचिव अविनाश झा ने किया। पूर्व महासचिव हरिमोहन झा ने कैलेंडर की विशिष्टता पर प्रकाश डाला। मंच संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक शंभु झा व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर परिषद् के प्रेस सचिव अरुण पाठक, कोषाध्यक्ष प्रदीप झा सहित अविनाश झा अवि, मिहिर झा राजू, रामबाबू चौधरी, सुनील चौधरी, श्रीमोहन झा, विजय कुमार झा, दिगंबर झा, बहुरन झा, गंगेश पाठक, गोविंद कुमार झा, अमन कुमार झा, कंचन झा, नूतन झा, प्रीति राय, विश्वनाथ झा, पीके झा चंदन, गोविंद चौधरी, रूपक झा, विनोद झा, मनोज कुमार झा, मिंटू आदि उपस्थित थे।
