Bokaro: सांस्कृतिक मंच द्वारा शनिवार को दिवंगत नेता राजेन्द्र महतो की स्मृति में, रामडीह मोड़ स्थित बिनोद स्टेडियम में राजेन्द्र महतो स्मृति सभा सह टुसू वितरण समारोह किया गया। इसकी अध्यक्षता अखिलेश महतो व संचालन मंच के महामंत्री राजदेव माहथा ने किया।इस अवसर पर बिनोद बाबू की प्रतिमा पर एवं राजेन्द्र महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष अखिलेश महतो ने कहा कि टुसू परब झारखंड का समृद्धिशाली सांस्कृतिक परब है जो फसल कटने के बाद मनाया जाता है। टुसू परब को पारंपरिक रूप से मनाने एवं विशेष रूप से टुसू महोत्सव मनाने की अनूठी परंपरा रही है। इस सांस्कृतिक उत्सव को बचाने, उसका संरक्षण के लिए टुसू महोत्सव का आयोजन जरूरी है। इसी उद्देश से मंच के संस्थापक स्व. राजेन्द्र महतो के अथक प्रयास से टुसू उत्सव को संरक्षण मिला। जिसे मकर संक्रांति के दिन टुसु मेला के रूप में दामोदर नदी में देखा जा सकता है।

टुसु मेला में गीतो की प्रधानता है एवं चुड़ौल सजाकर नदी में प्रवाहित करना प्रमुख है। मंच के महामंत्री राजदेव माहथा ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दामोदर नदी के किनारे टुसू मेला का आयोजन करेगी।मंच दो जनवरी 1986 से लगातार टुसू मेला का आयोजन कर रही है।राजेन्द्र महतो के सुपुत्र विक्रम महतो नें कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बचाने के लिए प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर कुल 40 टुसू मंडलियों के बीच टुसू का बितरण किया गया। जिसमें पुपुनकी, लबुडीह, जामगोड़िया दुर्गापुर, रामडीह, अलकुशा, सांगजोरी, प्रतापपुर साईड, कुम्हरी, भवानीपुर साईड, गोपालपुर, चमशोबाद, तारंगा, आदि गांवों से आए महिलाओं व बच्चों के बीच टुसू का बितरण किया गया।
इस अवसर पर मंच के संयोजक बिक्रम महतो, खिरोधर महतो, हाबुलाल गोराई, उमेश महतो, लालदेव महतो,भतुआ पंचायत के मुखिया नरेश महतो,मुखिया निरंजन महतो, डीके त्रिवेदी, संतोष सिंह, नंदराज महतो, उदय चंद्र प्रसाद, हीरालाल प्रजापति, गोपाल शाह, सुबोध कुमार सिंह, श्रवण महतो, दुलाल ठाकुर, लालदेव गोप, शत्रुघ्न महतो, सुदर्शन महतो, पशुपति महतो, वंशीधर महतो, दिनेश नायक, प्रभात कुमार, सुजित कुमार, सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
