Bokaro : आज गुरुवार को करीब एक महीने बाद मिलने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों कि संख्या डबल-डिजिट में आई है। एक्टिव केसेस जो घट कर 26 हो गए थे, फिर आज बढ़कर 30 के ऊपर हो गए है। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जिले वासियों से अपील किया है कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले व सामाजिक दूरी का पालन करें। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करें।
आज कोरोना के कुल 12 पॉजिटिव मरीज मिले है। मिलने वाले पॉजिटिव मरीजों की सबसे अधिक संख्या बोकारो स्टील टाउनशिप में है। चास प्रखंड क्षेत्र से 01, जरीडीह प्रखंड क्षेत्र से 02, नावाडीह प्रखंड क्षेत्र से 03 एवं बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र सहित अन्य जगहों से 06 पोजेटिव मामले प्राप्त हुए है। कुल 6 लोग डिस्चार्ज हुए है। ज़िले में एक्टिव केसेस बढ़कर 32 हो गए है। आज कुल 1626 सैम्पल जमा हुआ है।

आज 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने पर, बोकारो के सिविल सर्जन, डॉ ए के पाठक ने कहा कि, यह ग्राफ और न बढ़े तो ही अच्छा है। इसके लिए बोकारो के निवासी COVID – बचाव के अनुकूल व्यवहार करे। थोड़ी सी भी लापरवाही या ढिलाई थर्ड वेव का कारण बन सकती है।
सेकंड वेव का असर जून में कम होने के साथ – रोज मिलने वाले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11 जून के पहले डबल-डिजिट में आ रही थी। जून 26 के बाद से ज़िले में रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या पांच से नौ हो गई थी। पिछले शनिवार से यह संख्या और भी घट कर तीन से सात तक हो गई थी और एक्टिव केसेस का आकड़ा 26 पहुँच गया था।
कोरोना के घटते मामलो को देख, जिला स्वास्थ विभाग के अधिकारी ने राहत की सांस ले रहे थे। वह सोच रहे थे की सम्भवतः कुछ और दिनों में एक्टिव केसेस घट कर 10 से नीचे आ जायेगा। पर आज कोरोना के 12 पॉजिटिव मरीजों का मिलना फिर माहौल को तनावपूर्ण कर दिया।
