Bokaro: चास थाना क्षेत्र के भालुसा गांव मे एक दम्पति ने एक ही फंदे से लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमे पति की मौत हो गयी पर पत्नी आश्चर्यजनक रूप से बच गई। इस घटना की चर्चा पुरे छेत्र में है, क्युकी फंदे में लटकने के बाद भी पत्नी इसलिए बच गई, क्युकी उसका शरीर उसके पति के कंधे पर अटक गया। इसी बीच गांव वाले पहुंच गए और उन्होंने फंदे को काटकर मृतक और उसके पत्नी को नीचे उतार लिया।
आत्महत्या के पीछे घरेलु विवाद कारण बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक लकीराम महतो (66) ने पेड़ से झूलकर पहले आत्महत्या की, जिसे देखकर उसकी पत्नी अनीता देवी (57) ने भी प्रयास किया लेकिन वह बच गई। अनीता देवी को सदर अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया।

एक ग्रामीण ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घर की छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी हो गई। उसके बाद मृतक लकीराम बाहर जाकर पेड़ से लटक आत्महत्या कर ली। जैसे ही इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो वह भी मौके पर पहुंची और पति के साथ फांसी के फंदे को गले से फंसा लटक गई। लेकिन उसका शरीर मृतक पति के कंधों पर जा टिका। जिससे वह बच गई। अगर उसका शरीर नहीं फंसता, तो उसकी भी मौत निश्चित थी।
