Bokaro: कोविड-19 महामारी को लेकर आगामी छठ पर्व के आयोजन से सम्बंधित अपर नगर आयुक्त शशिप्रकाश झा ने चास नगर निगम क्षेत्र के आम नागरिकों से इस व्हाट्सएप नंबर 9939069533 पर सुझाव मांगा है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि आम नागरिक के जनकांक्षाओं से अवगत हो सकें। उन्होंने इसके लिए आम सूचना का भी प्रकाशन किया गया है।
छठ पर्व के आयोजन में भारत सरकार एवं झारखण्ड सरकार द्वारा कोविड-19 का एसओपी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा-
अपर नगर आयुक्त शशिप्रकाश झा ने कहा कि कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है और अभी भी कोरोना का संक्रमण प्रतिदिन बढ़ रहा है। उक्त परिस्थिति में आम नागरिकांे की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। परिस्थितियाँ सामान्य नहीं है, इसलिए पर्व त्योहारों के आयोजन में परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से छठ पर्व के आयोजन की तैयारियां शुरू हो जायेंगी। इतना तो तय है, कि इस वर्ष छठ पर्व का आयोजन गत वर्षो की भाँति नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए छठ पर्व के आयोजन में भारत सरकार एवं झारखण्ड सरकार द्वारा कोविड-19 का एसओपी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

