Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर कमेटी ने मंगलवार को नया मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पर राज्य सरकार के एक साल पूरे होने की वर्षगांठ केक काटकर और गाना गाकर मनाया। सरकार की सफलता के लिए सभी को गाकर ‘हैप्पी बर्थडे झामुमो सरकार… हैप्पी बर्थडे हेमंत सरकार” बधाई दी। केक भी स्पेशल बनवाया हुआ था। झामुमो के हरे रंग वाला। झामुमो के कार्यकर्ता आज पूरी मस्ती में दिखे और जमकर वर्षगाठ मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ते हुए सरकार ने अपना सफलतम 1 साल पूरा किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता को देखकर विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। भाजपा और आजसू के लोग बेचैन है। भाजपा के नेता मुख्यमंत्री के बारे में अनाप-शनाप बोल रहे हैं। 5 वर्षों तक शासन चलाने के बाद झारखंड को इस हालात तक पहुंचाने वाले लोग अब सरकार को बदनाम करने में लगे हुए है। वर्तमान झामुमो की सरकार और भाजपा सरकार में बड़ा अंतर यह है कि पूर्व की सरकार कारपोरेट घरानों के लिए काम करती थी और वर्तमान सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।

गरीबों की खुशहाली भाजपा नेताओं से देखी नहीं जा रही है, इसलिए बेचैन है। लेकिन इस बेचैनी से कुछ होने वाला नहीं है हेमंत सोरेन और महागठबंधन के साथ राज्य की तीन करोड़ जनता है। अब एक साल नहीं 15 साल तक यही सरकार और यही सरकार के मुखिया रहेेंगे। भाजपा के लोगों को चाहिए कि अयोध्या जाकर भजन कीर्तन करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य बीके चौधरी, हसन अंसारी, मनोज हेंब्रम, कलाम अंसारी, चंदू सिंह मुंडा, अजय हेंब्रम, नवी हेंब्रम, दालों यादव, बद्री स्वर्णकार, मिथुन मंडल, अशोक हेंब्रम, सोहनलाल मुर्मू, लालमोहन हेंब्रम, अर्जुन महतो, मस्तान अंसारी, सलीम अंसारी, युसूफ अंसारी, गोपाल हरदा, कमलेश यादव, वीरेंद्र यादव, पुनीत विश्वकर्मा, पप्पू सरदार, गुड्डू सोरेन, संतोष सिंह, महिला नेत्री सिष्टी देवी अमर कुमार मंगल सोरेन इत्यादि।

Excellent