बोकारो : कई दिनों से फरार चल रहे गोली कांड के आरोपी बिट्टू सिंह को चास पुलिस की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया। आरोपी बिट्टू सिंह पर चीरा चास में रहने वाले एक व्यवसायी के ऊपर गोली चलाने का मामला 1 अक्टूबर को चास थाना में दर्ज़ हुआ था। पुलिस के अनुसार उक्त व्यवसायी रेलवे स्क्रैप के कारोबारी है। उनसे गुंडा टैक्स वसूलने की मांग को लेकर उनके घर पर गोली चलाई गयी थी, जिसमे बिट्टू सिंह का नाम सामने आया था।
मामला दर्ज़ कर अनुसंधान करने के क्रम में पुलिस को भी बिट्टू सिंह ने फ़ोन पर धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने पता लगाया की बिट्टू सिंह कोलकाता के बेलूर में छुपा हुआ है। जिसके बाद कोलकाता पुलिस के सहयोग से बोकारो पुलिस ने छापा मारकर बिट्टू सिंह को पकड़ लिया और बोकारो ले आई। पुलिस सब इंस्पेक्टर चंचल कुमार ने बताया की बिट्टू सिंह में कुल 11 मामले रांची, बोकारो और कोलकाता में दर्ज़ है।

