Bokaro: शुक्रवार सुबह पुलिस ने शहर के कूलिंग पौंड से अठारह वर्षीय लड़के की लाश बरामद की है। बताया जा रहा है मृतक हर्षित कुमार सिंघल चास, सदर बाज़ार निवासी और गोपाल भंडार के मालिक पवन कुमार सिंघल का पुत्र है।
वह गुरुवार की रात 9:30 बजे अपने घर से स्कूटी पर यह बता कर निकला था कि वह 5 मिनट में आ रहा है, पर वापस नहीं लौटा। सुबह हरला थाना पुलिस ने सूचना दी कि एक युवक की लाश कूलिंग पौंड में तैरती हुई मिली है। उसके बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे और पाया कि वह हर्षित का शव है।

हर्षित डीएवी स्कूल के क्लास 11 का छात्र था। घटना स्थल से मृतक का स्कूटी भी बरामद। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी है। सुचना मिलते ही इंटक के महामंत्री संग्राम सिंह, चास निवासी मनीष बंसल, बिटू और अन्य व्यवसाई घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के पिता को ढांढ़स बंधाया।
परिजनों ने पुलिस को बताया की हर्षित की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज वेल्लोर के न्यूरो विभाग में चल रहा था। पुलिस के अनुसार यह आत्महत्या का मामला है। हर्षित कल रात अपने घर से निकलने के बाद स्कूटी चलाकर कूलिंग पोंड पंहुचा होगा और फिर पानी में कूद गया।
