Bokaro : चास नगर निगम के नए अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ चास नगर निगम के सभागार में परिचयात्मक बैठक कर कार्य योजना पर बात की। सभी कर्मचारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।
■ हर नागरिक की अपेक्षाओं की पूर्ति सुनिश्चित किए जाएगा-
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र में विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा तथा हर नागरिक की अपेक्षाओं की पूर्ति सुनिश्चित किए जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब ना हो इसके लिए लगातार सर्वेक्षण किया जाएगा एवं चास नगर वासियों की विभिन्न शिकायतों का कम से कम समय में निराकरण सुनिश्चित हो उसके लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी विवेक सुमन, निगम के सभी पदाधिकारी सहित निगम के सभी कर्मी उपस्थित थे।
