Bokaro: विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को गैर सरकारी संस्था संकल्प सृजन के सौजन्य से उपायुक्त राजेश सिंह ने अपने आवासीय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने आम और बरगद का पौधा लगाया। उपायुक्त ने विश्व पर्यावरण दिवस की जिलावासियों को शुभकामनाएं दी।
मौके पर उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में संवेदनशीलता व जागरूकता जरूरी है। पर्यावरण का संबंध हमारे जीवन से है। पर्यावरण हमें बहुत कुछ देती हैं। हमें भी पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उपायुक्त ने आम लोगों से छोटे – बड़े सभी अवसरों पर पौधरोपण करने पर बल देने की बात कहीं। कहा कि चाहे बच्चें का जन्मदिन हो, किसी का शादी समारोह या फिर कोई दूसरा अवसर। सभी अवसरों पर पौधरोपण करना चाहिए। सभी व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

मौके पर उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता ही एक मात्र माध्यम है। लोग जब पर्यावरण की महत्ता को समझ जाएंगे पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी बढ़ जाएगी। उन्होंने विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को पर्यावरण के संबंध में बताने, जीवन में पर्यावरण के महत्व से अवगत कराने पर बल दिया। जिला में खनन कार्य होता है। ऐसे में ध्यान देने की जरूरत है कि पर्यावरण का संतुलन नहीं बिगड़े। तय मानकों का अनुपालन किया जाए।
इस अवसर पर संकल्प सृजन संस्था द्वारा उपायुक्त को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। मौके पर संस्था की समन्वय साध्वी झा, गोपनीय कार्यालय के त्रिभुवन सिंह, प्रमोद कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
