Bokaro: उपायुक्त राजेश सिंह और पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा शुक्रवार को गरगा डैम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि गरगा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जल्द ही बीएसएल प्रबंधन से बात की जाएगी। साथ मिलकर गरगा डैम को पिकनिक स्पॉट के साथ-साथ पर्यटन के लिए भी अनुकूल बनाया जायेगा।
डैम परिसर में नौका विहार जैसी सेवाएं भी आम लोगों के लिए प्रदान करने हेतु बीएसएल प्रबंधन के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोकारो में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अतः इसको ध्यान में रखते हुए बोकारोवासियों के लिए डैम के सुंदरीकरण हेतु कार्य किया जाएगा। डैम परिसर की सफाई बीएसएल प्रबंधन तथा जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास एवं श्रमदान के माध्यम से किया जाएगा।

इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद, अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा, नजारत उप समाहर्ता प्रभाष दत्ता, पुलिस उपाधीक्षक नगर ज्ञान रंजन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
