Bokaro: आज गुरुवार को कुल 269 लोगो ने कोरोना को हराया। ठीक होने वालो में 105 मरीज बोकारो स्टील टाउनशिप और 50 मरीज चास के है। पिछले 11 दिनों में कुल 3254 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए। ज़िले में आज 333 कोरोना के मरीज मिले है। वही आज 5 लोगो की मौत हुई है। बोकारो में एक्टिव केसेस की संख्या बढ़ कर 2947 हो गई है। आज कुल 6234 सैम्पल जमा हुआ।
आज कोरोना को हरा स्वस्थ होने वाले मरीज- (चास प्रखंड क्षेत्र के 50, चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र के 02, जरीडीह प्रखंड के 15, कसमार प्रखंड क्षेत्र के 05, पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के 01, बेरमो प्रखंड क्षेत्र के 31, नावाडीह प्रखंड क्षेत्र के 04, गोमिया प्रखंड के 56 एवं बोकारो स्टील सिटी के 105 लोग ने कोरोना को मात दिया। उनलोगों को जिला प्रशासन के द्वारा कोविड वार्ड से डिसचार्ज कर सभी को होम आइसोलेशन का पालन करने का निर्देश दिया गया।)

बता दे, बुधवार को 427 मरीज मिले थे। वही मंगलवार को 405, सोमवार को 397, रविवार को 312, शनिवार को 325, शुक्रवार को 261 और पिछले गुरुवार को 320 मरीज पाए गए थे।
उपायुक्त राजेश सिंह ने जिले वासियों से अपील किया है कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले व सामाजिक दूरी का पालन करें एवं अफवाहों से दूर रहें। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करें।
सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने बताया कि आज दिनांक 06 मई, 2021 को जिले के सभी अनुमंडलीय अस्पतालों, प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों सहित एनएएम प्रशिक्षण केंद्र कॉम्प-2 बोकारो स्टील सिटी में कुल 1200 नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया, जिसमें 367 वरिष्ठ नागरिक एवं 508 लोगों के 45+ उम्र नागरिक शामिल है। साथ ही 301 फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मी को 1st Dose एवं 24 लोगो को 2nd Dose दिया गया।
