Bokaro: शहर के सिटी थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर आत्महत्या की घटना घटी। दोनों घटनाओं में महिलाओं ने ख़ुदकुशी की है। पहली घटना सोनाटांड़ गांव में हुई जहां एक 33 वर्षीय महिला ने बाथरूम के एक पाइप से लटक कर फांसी लगा ली। वहीं दूसरी घटना जोशी कॉलोनी में हुई जहां एक 20 वर्षीय महिला ने घर के किचेन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों मामलो में पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना में मृतका बैंककर्मी मंतोष वर्मा की पत्नी निशा वर्मा बताई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया की मृतका निशा वर्मा आज आत्महत्या करने के पहले अपने 7 वर्षीय बेटे को पहले स्नान करायी, उसके बाद अपने नहाने की बात कह कर बाथरूम का दरवाज़ा बंद कर लिया। जब काफी देर तक मृतका ने दरवाज़ा नहीं खोला तो परिजनों ने आवाज़ लगाई। जवाब नहीं मिलने पर झक के देखा तो मृतका को लटका हुआ पाया। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस के अनुसार मृतका मानसिक तनाव में थी।


दूसरी घटना में भी मृतका नेहा कुमारी मानसिक रूप से परेशान होकर घर के किचेन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका टिंकू कुमार जोशी की पत्नी बताई जा रही है जिनकी कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है की सिटी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया की उक्त मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
