बोकारो: गुरुवार को चास थाना अंतर्गत सोलागडीह में भूमि विवाद को ले दो परिवारों के बीच हुई झड़प में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के परिवार वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। मृतक आजाद अंसारी डीड राइटर थे।
बताया जा रहा है की मृतक का मुस्ताक अंसारी के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज जमीन में दोनों परिवार पहुंचे थे और अपना मालिकाना हक जता रहे थे। इसी में मामला गर्म हो गया। पुलिस भी मौके में थी, पर इससे पहले की वह मामले को सुलझाते, दोनों परिवार के लोग आपस में भीड़ गए जिसमे अंसारी को विरोधियों ने ऐसा मारा की उनकी मृत्यु मौके पर ही हो गयी।

एसपी, बोकारो, चंदन कुमार झा ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों की पहचान कर ली है। लेकिन झड़प में अधिकतर आरोपी घायल है। इलाज के लिए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है। चास पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
