Bokaro: ज़िले में शनिवार को कोरोना के 29 नए मरीज मिले है। कोरोना की आई दूसरी लहर में बोकारो में पिछले 72 घंटे में 85 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले है। अब बोकारो में एक्टिव केसेस की संख्या बढ़ कर कुल 121 हो गयी है। बीजीएच में भर्ती 49 कोरोना के मरीजों में 16 बीएसएल कर्मी और अधिकारी है। सदर अस्पताल के एएनएम कोविड सेंटर में 10 से ऊपर कोरोना के मरीज भर्ती है। बाकी होम आइसोलेशन में है।
सिविल सर्जन ने लोगो से बिना लापरवाही के मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। आज बोकारो झारखण्ड का तीसरा ऐसा शहर रहा जहा सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिले है। इन्होने कहा की कोविड 19 का संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। इसलिए हमें एक बार फिर सचेत होकर रहने की जरुरत है। तभी हम जिले में एक बार फिर से कोविड संक्रमण के दायरे को बढ़ने से रोक सकते हैं।

सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आज कुल 2409 नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया, जिसमें 718 वरिष्ठ नागरिक एवं 1507 लोगों के 45+ उम्र नागरिक शामिल है। साथ ही 37 फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मी को 1st Dose एवं 144 लोगो को 2nd Dose दिया गया।
