Bokaro: टीकाकरण अभियान में लगे जिला स्वास्थ विभाग के इस विशेष टीम की कई हफ्तों की मेहनत आज रंग लाई। कड़ी मशक्क्त के बाद, आज रविवार को ज़िले में पहली बार ट्रांसजेंडर को कोवीड-19 का टिका लगाया गया। इसके पहले कई बार टीम ने ट्रांसजेंडर को समझाने की कोशिश की थी पर वे टिका नहीं लगवा रहे थे। पुरे ज़िले में 50 से ऊपर ट्रांसजेंडर है।
पर आज जिले में 16 ट्रांसजेंडरो ने न सिर्फ कोवीड का टिका लगवाया, बल्कि चास स्तिथ उनके मोहल्ले में गई स्वास्थ विभाग की तीन-मेंबर टीम का काफी सम्मान भी किया। उनको जलपान भी कराया और दुआएं भी दी। उस टीम को लीड कर रही हेल्थ डिपार्टमेंट की अधिकारी, कंचन कुमारी बताती है कि, उनकी टीम पिछले कई हफ्तों से ट्रांसजेंडर के संपर्क में थी। पर हम जब भी उनको समझाने जाते थे वह टिका लगाने से इंकार कर दे रही थी।

कंचन कुमारी ने कहा कि, पर हमने उम्मीद नहीं छोड़ी और उनको कोवीड टिके के फायदे के बारे में कई तरह से समझते रहे। हमने ट्रांस्जेंडरो को बताया की टिका काफी सेफ है। बोकारो में करीब 4 लाख लोगो ने टिका लगवाया है। उनको समझाने का असर आज हुआ, जब सवेरे उनलोगो ने खुद फ़ोन करके हमलोगो से संपर्क किया और हमे बुलाकर टिका लगवाया।
अब ज़िले में रहने वाली दूसरी ट्रांसजेंडर भी टिका लगवाने को तैयार है और जल्द ही टिका लगवाएंगी। कंचन कुमारी बताती है की जब उनकी टीम चास उनके मोहल्ले में गई तो ट्रांसजेंडरो ने उनका बहुत स्वागत किया और दुआएं भी दी। हमारी टीम आज बहुत खुश है।
बता दे, जिले भर के 53 केंद्रों पर आयोजित मेगा टीकाकरण अभियान में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले दो दिनों में 21,960 लोगों का टीकाकरण किया है। ज़िले को तीन दिन पहले कोविड -19 वैक्सीन की 28,000 खुराक प्राप्त हुई थी। जिसके बाद शनिवार को 11,210 लोगों का टीकाकरण किया गया, जबकि रविवार को जिले में 10,750 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ।
सेक्टर -5 के लाइब्रेरी ग्राउंड टीकाकरण केंद्र में एक दिन में सबसे अधिक 2,500 लोगों को टीका लगाया गया। प्रशासन द्वारा नागरिकों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है।
