Bokaro: दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), बोकारो के 20 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) 2020 के लिए अर्हता प्राप्त की है। यह संख्या राज्य में किसी भी स्कूल में सर्वाधिक है। झारखंड के विभिन्न स्कूलों से कुल 120 छात्रों ने इसके लिए अर्हता प्राप्त की है, जिसमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए डीपीएस बोकारो के 20 विद्यार्थी शामिल हैं।
डीपीएस बोकारो के सफल विद्यार्थियों में हर्षित प्रकाश, यशार्थ गौतम, रितन्मय मिश्रा, कुमार अनमोल, आर्यन कुमार, आदित्य रत्न झा, श्रेष्ठा रूपम द्विवेदी, आदित्य राज चैहान, शशांक नंदन, तमन्ना राय, शिग्रा, ईशिता घोष, अनामिका, आयुष कुमार, अदिति शिखा, अंशु प्रिया, ऋषि दिव्य कीर्ति, अक्षत कुमार, आर्या सिंह व शिखर शर्मा के नाम शामिल हैं।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो विजनन भारती, एनसीईआरटी व विज्ञान प्रसार द्वारा कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की विज्ञान प्रतिभा की खोज कर उसे बढ़ावा देना और उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है। राज्य स्तर की परीक्षा अगले महीने होगी जिसके बाद इसमें सफल विद्यार्थी वीवीएम के राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे।
वीवीएम प्रतियोगिता लिखित परीक्षा, वीडियो क्लिप्स का अवलोकन विश्लेषण, स्थिति की समस्या का समाधान और गतिविधियों पर आधारित होती हैं। डीपीएस बोकारो के प्राचार्य ए.एस. गंगवार ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और राष्ट्रीय स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन में छात्रों की कड़ी मेहनत और दृढ़ता का परिणाम है।
