Bokaro: शहर के सेक्टर 6/C इलाके में आज रविवार सुबह एक 31 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका बोकारो में कार्यरत रेलवे कर्मचारी की पत्नी है।
पुलिस स्पॉट पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका पुनिता देवी के दो डेढ़ वर्ष के जुड़वा बच्चे है।

पुलिस अधिकारी ने बताया की घटना सुबह 5:30 से 6:30 के बीच की है जब मृतका की सास घर के बाहर टहलने गई थी। और पति सूरज प्रकाश नाइट शिफ्ट में काम करने ड्यूटी पर गए थे।
घटना का पता तब चला जब सूरज सवेरे ड्यूटी से वापस घर आए और दरवाजे को बंद पाया। कई बार खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो सूरज में काफी मशक्कत के बाद आस पड़ोस की मदद से खिड़की के रास्ते हाथ डाल दरवाजा खोला।
घर के अंदर घुसते ही देखा कि मृतका अपने दुपट्टे के सहारे पंखे से झूल रही है। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
पुलिस अधिकारी के अनुसार हर ऐंगल से जांच की जा रही है, पर अब तक मृतका के आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण था इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।
