Bokaro: जिला स्वास्थ विभाग द्वारा शुक्रवार से जरीडीह, कसमार और बेरमो में कोविद-19 टीकाकरण केंद्र संचालित हो गया। इसके साथ ज़िले में आज कुल पांच केंद्रों में टीकाकरण किया गया। सिविल सर्जन, डॉक्टर ए के पाठक ने कहा की शनिवार से आठों ब्लॉक में टीकाकरण केंद्र चालू हो जायेगा।
इस बाबत तैयारी पूरी कर ली गयी है। वैक्सीन सभी ब्लॉकों में भेज दिया गया है। सदर अस्पताल और चंदनक्यारी में टीकाकरण केंद्र पहले से ही संचालित है। बुधवार से पेटरवार में भी टीकाकरण केंद्र संचालित हो चूका है। वहीं बोकारो जनरल अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ का टीकाकरण भी शुक्रवार से शुरू हो गया।

सिविल सर्जन ने बताया की जिले में कोविद -19 वैक्सीन के टीकाकरण को अच्छा रिस्पांस मिला है। बोकारो ने लगभग 80 प्रतिशत टीकाकरण दर्ज किया है जो राज्य के दूसरे जिलों की तुलना में अधिक है। जिले में पहले चरण में कुल 11,543 लोगों का टीकाकरण किया जाना है।
अभियान के शुरू होने से अबतक 1000 डॉक्टर्स, नर्स, सफाईमित्र, सेविका और फ्रोंटलीने हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाया जा चूका है। कही से भी कोई कम्प्लेन नहीं है। सभी लोग स्वस्थ और मजे में है।
