Education

हिंदी-अंग्रेजी काव्य पाठ में चिन्मया विद्यालय के बच्चे आये अव्वल


Bokaro: श्रीमद्भगवद् गीता जयन्ती के उत्सव पर रामकृष्ण विवेकानंद मिशन जनवृत 1 में आयोजित भव्य कार्यक्रम जिला स्तरीय हिंदी-अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता सपन्न हुई। जिसमे चिन्मय विद्यालय के छात्र अव्वल आये। चिन्मय के छात्रों ने अपने जीवन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रधर्म एवं राष्ट्रसेवा को दर्शाया। आधुनिक विश्व के महानतम संत एवं वेदांती स्वामी विवेकानंद के राष्ट्र निर्माण दृष्टि स्वदेश मंत्र पर आधारित इस कार्यक्रम का विषय था- नया भारत गढ़ो।

चिन्मय के छात्रों ने अपनी हिंदी कविता पाठ कें माध्यम से अपनी भावना को प्रकट करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि हर एक भारतवासी का यह कर्तव्य है कि प्राणपन से राष्ट्र निर्माण में जुटजाए क्योंकि राष्ट्र ही उनकी पहचान है। सभी को इस बात के लिए ईश्वर का आभारी होना चाहिए कि हम भारत जैसे परम वैभवशाली महान राष्ट्र की संतान हैं। इस कार्यक्रम जिन तीन बच्चों को उनके सस्वर एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कविता पाठ के लिए पारितोषिक मिला उनके नाम इस प्रकार है:-

1. इशिता दूवे – कक्षा -8वीं – प्रथम पुरस्कार , वरिष्ठ वर्ग
2. नयनिका चौधरी – कक्षा -5वीं – प्रथम पुरस्कार , कनिष्ठ वर्ग (अंग्रेजी)
3. सृष्टि – कक्षा -7वीं – द्वितीय पुरस्कार, वरिष्ठ वर्ग

बच्चों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु वरीय शिक्षक गोपाल चन्द्रमुंशी एवं विद्यालय एक्टिवटी कॉडिनेर्ट देवज्योति बराल (शिक्षक जीव विज्ञाण) का मुख्य योगदान रहा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!