Hindi News

न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय पहुंचे बोकारो


Bokaro: न्यायिक अकादमी,झारखंड के सहयोग से बोकारो जजशिप एवं जिला प्रशासन बोकारो द्वारा रविवार को “रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे” विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन बोकारो स्टील सिटी के एचआरडी ऑडिटोरियम में हो रहा है।

आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया माननीय न्यायमूर्ति श्री अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, सम्मानित अतिथि मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय-सह- संरक्षक-प्रमुख न्यायिक अकादमी झारखंड माननीय न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष झालसा माननीय न्यायमूर्ति एस. चन्द्रशेखर, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रभारी न्यायाधीश न्यायिक अकादमी, झारखंड माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद समेत झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश आदि शनिवार देर शाम फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पेटरवार (बोकारो)/सेक्टर पांच स्थित बोकारो निवास पहुंचे।

जहां माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थना, उपायुक्त कुलदीप चौधरी,पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, डीएफओ रजनीश कुमार आदि ने पुष्प गुच्छ देकर माननीयों का स्वागत किया।

वहीं, न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया माननीय न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, सम्मानित अतिथि मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय-सह- संरक्षक-प्रमुख न्यायिक अकादमी झारखंड माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार मिश्रा, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष झालसा माननीय न्यायमूर्ति श्री एस. चन्द्रशेखर, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रभारी न्यायाधीश न्यायिक अकादमी, झारखंड माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय माननीय न्यायमूर्ति श्री आनंदा सेन समेत झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश आदि ने फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पेटरवार परिसर में पौधरोपण किया।

मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!