Bokaro : झारखंड सरकार के विरोधी दल के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने शनिवार को लोगो से अनुरोध किया की घोषित हुए आम बजट को लेकर विरोधियों के द्वारा फैलाय जा रहे अफवाहो पर ध्यान न दे। यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला हैं बजट। विधायक ने कहा की नये केंद्रीय बजट पर झारखंड पर विशेष ध्यान है और यहां के लोगो को निम्लिखित फ़ायदा मिला है:
* ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडॉर कुल 196 किलोमीटर की सड़क ,गोमो-सोंनगर, गोमो-दनकुनी 263 किलोमीटर
*पोषण अभियान 2 मैं झारखण्ड को लाभ
*झराखण्ड के सभी मंडियों की ई नाम से जोड़ना।
*झारखंड के 19 आकांशी जिलों मैं कुपोषण दूर करने के लिये रोडमेप की तैयारी।
*गोड्डा जिले मे एक सैनिक स्कूल
*92 एकलव्य स्कूल की स्थापना
*फिर से चास को अमृत योजना मैं शामिल।

विधायक ने बोकारो स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर की प्रेसवार्ता की। उन्होंने ने कहा कि दुनिया में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच की वजह से कोविड विपदा में जिस तरह भारत उबरा, वह असाधारण सफलता है। बजट को लेकर विरोधियों की ओर से अफवाहें फैलाईं जा रही हैं। लोगों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। यह बजट देशवासियों की सेहत और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाली है। सरकार की ओर से आत्म निर्भर भारत की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम है। वे शनिवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि बजट से देश की आधारभूत क्षमता, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। बजट में 75 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को मिली टैक्स छूट और स्टार्टअप को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना की वैश्विक आपदा से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने बजट के जरिए योजना बद्ध तरीके से सरकार की योजनाओं की रूप रेखा प्रस्तुत किया है। बजट संतुलित और देश की अर्थव्यवस्था की गति तेज करने वाला है।
बजट में समाज के सभी वर्गों के लिए कुछ ना कुछ है। सभी वर्गाे को ध्यान में रख कर बजट तैयार किया गया है। इसमें वंचितों के सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया है। निजी निवेश के मौके भी बढ़ाए गए है। स्वास्थ्य बजट में 137 फीसद की ऐतिहासिक वृद्धि सरकार की नागरिकों क्र प्रति चिंता को दर्शाती है। पंद्रहवीं वित्त आयोग के अनुशंसा के अनुसार 41 प्रतिशत राशि राज्य सरकारों को दिया जाना स्वागतयोग्य कदम है। किया। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, रक्षा और स्वास्थ्य के विकास को रफ्तार मिलेगा। गैस पाइप लाइन से एक सौ नए शहरों को जोड़े जाने से लोगों को लाभ मिलेगा।
कामकाजी महिलाओं को शिफ्टों में काम करने की अनुमति सराहनीय है। बजट में गांव व किसानों को मजबूत करने की पहल की गई है। कृषि क्षेत्र को मिलने वाले क्रेडिट टारगेट को बढ़ाकर 16 लाख कर दिया गया है। जिससे किसानों को ऋण लेने में आसानी होगी। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के प्रावधान से करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा।
बोकारो विधायक बिरंचि नारायण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को बजट पर धन्यवाद दिया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला महामंत्री संजय त्यागी, इन्द्र कुमार झा,माथुर मंडल,महेन्द्र राय ,अमित सिंह मौजूद थे।
