Hindi News

Bokaro: नहर में नहाने गए दो युवक पर लकड़बग्घा का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान


Bokaro: ज़िले के पेटरवार प्रखंड के चलकरी स्थित झुंझको बस्ती में शनिवार को एक लकड़बग्घा के हमले में दो युवक घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब रोहित कुमार सिंह और अशोक सिंह नहाने के लिए नहर किनारे पहुंचे थे। अचानक, झाड़ियों से निकले एक लकड़बग्घा ने दोनों पर हमला कर दिया।

दोनों युवकों ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए लकड़बग्घे को मार गिराया और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद, ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवकों को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, फुसरो पहुंचाया। फिलहाल, दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

#bokaro


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!