Bokaro: जिले के गोला और पेटरवार के बीच स्थित सौंधी घाटी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के प्रयास में अचानक ब्रेक लगने से चार वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे सात लोग घायल हो गए। हादसे में कई वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल लोगों में कुछ चंदनक्यारी जा रहे थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं, लेकिन दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर और वाहनों को हटाया।