Bokaro: बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने नक्सल प्रभावित इलाकों लुगू और झुमरा की तलहटी में बसे गाँव—ड्रांड्रा, बिरहोरडेरा और काशीटाँड़ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सशस्त्र बलों के साथ एरिया डोमिनेशन कर ग्रामीणों से संपर्क साधा और उनमें आत्मविश्वास जगाने का संदेश दिया।

नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस का एरिया डोमिनेशन
इस अभियान में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कई थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी और सैट (सशस्त्र बल) के जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे। सुरक्षा बलों की इस सक्रिय मौजूदगी ने स्थानीय लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत किया।
ग्रामीणों में दिखा भरोसा
पुलिस की मौजूदगी से स्थानीय ग्रामीणों में आत्मविश्वास बढ़ा। कई ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद किया और सुरक्षा संबंधी अपनी चिंताएँ साझा कीं। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनके साथ है और उनका मकसद इलाके में शांति और विकास स्थापित करना है।


