Bokaro: बोकारो के बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र के मानगो कर्मागोड़ा से फूड प्वाइजनिंग का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ दो लोगों की मौत हो गई। बीती रात दाल-भात, साग, आलू और करेले की भुजिया खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्य अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ गए।
तत्काल अस्पताल में भर्ती, मौतें हुईं
बीमार पड़े सदस्यों को बोकारो ले सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां इलाज के दौरान लोबिन मांझी और उनके पुत्र नरेश मुर्मू की मौत हो गई। वहीं दुलारी देवी, वकील मुर्मू, सोमली मुर्मू, सुहागी कुमारी और एक डेढ़ साल के अरुण मुर्मू भर्ती है।

चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि की
अस्पताल के डॉक्टर अरविंद कुमार ने पुष्टि की है कि मरीजों के लक्षण फूड प्वाइजनिंग के स्पष्ट संकेत हैं। हालांकि, मामले की असली वजह जानने के लिए जांच जारी है।
इलाके में बना दहशत का माहौल
इस घटना के कारण पूरे इलाके में भय का माहौल है और लोग खाने-पीने की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मानगो के मुखिया रामलाल मांझी ने बताया कि सबसे पहले नरेश मुर्मू को उल्टी व दस्त की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिवार के अन्य सदस्यों का इलाज जारी
अन्य परिवार के सदस्यों को रेफरल अस्पताल जैनामोड़ में भर्ती कराया गया है। सोमवार को नरेश की मौत हुई जबकि उनके पिता का मंगलवार को अस्पताल में निधन हो गया। अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है।
