Bokaro: छठ महापर्व के मद्देनजर चास नगर निगम ने गरगा नदी और सिंगारी जोरिया पर प्रमुख घाटों के लिए अस्थायी बांस की पुलियों का निर्माण करीब-करीब पूरा होने को है। इन पुलियों से श्रद्धालुओं को घाटों तक सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग मिलेगा।
प्रमुख घाटों पर पुलियों का निर्माण
नगर निगम ने पुलियों का निर्माण आठ प्रमुख स्थानों पर किया है। इनमें गरगा नदी हेल्पिंग हैंड्स छठ घाट, गांधी चौक, भोजपुर कॉलोनी, गाय घाट, सूर्य मंदिर, कदम तल्ला, कुंवर सिंह कॉलोनी, प्रभात कॉलोनी और तारानगर शामिल हैं। इस व्यवस्था से पहले अर्घ्य के समय श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
अन्य सुविधाओं के साथ सुरक्षित व्यवस्था
पुलियों के साथ-साथ नगर निगम ने सीढ़ीनुमा घाटों का निर्माण, लाइटिंग और सेवा शिविर की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सभी व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जा रही है।
निगम की निगरानी और सफाई अभियान
अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि सभी अस्थायी पुलियों और घाटों की तैयारी समय से पूर्व पूरी कर दी जाएगी। घाटों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, ब्लीचिंग पाउडर व कीटनाशक का छिड़काव और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम जोर-शोर से चल रहा है।

