Bokaro : बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) में सुरक्षा जागरूकता अभियान लगातार नई प्रेरणा दे रहा है। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का उत्कृष्ट पालन करने वाले कर्मियों को सम्मानित कर संयंत्र प्रबंधन ने सुरक्षा को संस्कृति का हिस्सा बनाने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है।
रोको-टोको’ संस्कृति पर जोर
अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, “हर कर्मचारी की सुरक्षा, पूरे संगठन की सुरक्षा है।” उन्होंने ‘रोको-टोको’ संस्कृति अपनाने और कार्यस्थल पर PPEs के सही उपयोग पर जोर दिया।
उत्कृष्ट कर्मियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में सुरक्षा के प्रति जागरूक 10 कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सुरक्षा पर आधारित स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण बी.के. सरतापे, पी.एच. शर्मा और हेमू टोप्पो ने किया।
जिम्मेदारी से बनेगा सुरक्षित कल
कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन कौशल किशोर ने किया। यह आयोजन कर्मियों के लिए प्रेरक संदेश लेकर आया कि — “सुरक्षा सिर्फ नियम नहीं, जीवनशैली है।”

