Bokaro: झारखंड तीरंदाजी संघ द्वारा 14 से 17 नवंबर तक चंदनकियारी खेल मैदान में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025 में बोकारो जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीरंदाजी खेल केंद्र के तीरंदाजों ने जिले के लिए कुल पाँच कांस्य पदक जीते।
बताया जा रहा कि कम्पाउंड बालक 50 मीटर वर्ग में रुद्राक्ष पांडे, विष्णु बाउरी और विक्रम सिंह ने कांस्य पदक जीता। वहीं, अमित बाउरी ने इंडियन राउंड बालक 30 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीते।

जिला खेल अधिकारी हेमलता बन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया, उनके समर्पण की प्रशंसा की और भविष्य के टूर्नामेंटों में उनकी निरंतर सफलता की कामना की। प्रशिक्षक हेमंत कुमार, मोहन कुमार, महेंद्र करमाली सहित अन्य लोग उपस्थित थे और उन्होंने टीम की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

