Bokaro: चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत रेलवे साइड में जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज द्वारा आज दिनांक 16 दिसंबर, 2025 को चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 21 वाहनों से 5 लाख 31 हजार 850 रुपए का जूर्माना लिया गया।

उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज द्वारा जांच अभियान चलाकर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 21 वाहन से 5 लाख 31 हजार 850 रुपए जुर्माना वसूला गया।
डीटीओ के नेतृत्व में अभियान के तहत कुल 40 वाहनों की जांच की गई, जिसमें फिटनेस सर्टिफिकेट, रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग, इंश्योरेंस फेल एवं टैक्स फेल होने को लेकर 21 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला लिया गया। साथ ही डीटीओ मारुति मिंज ने चंद्रपुरा प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहों पर दो पहिया वाहनों सहित चार पहिया वाहनों की जांच की गई, जिसमें हेलमेट, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन, लाइसेंस, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टिव टेप सहित अन्य की जांच की। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के साथ चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश भी दिया गया।


