Bokaro: नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा (BJP) द्वारा आयोजित भव्य बैठक में झारखंड प्रदेश के भाजपा प्रभारी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, बोकारो विधानसभा के निवर्तमान विधायक बिरंची नारायण और पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 7 जनवरी 2026 को चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष तीन सूत्री मांगों के साथ ऐतिहासिक धरना आयोजित किया जाएगा। हमारी मांगें हैं नगर निगम चुनाव की तिथि की शीघ्र घोषणा, चुनाव दलीय आधार पर संपन्न कराया जाना और ईवीएम मशीन के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना।
अमर कुमार बाउरी ने कार्यकर्ताओं से हर वार्ड में चुनाव की तैयारी शुरू करने और भाजपा के पार्षद एवं मेयर पद पर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। निवर्तमान विधायक बिरंची नारायण ने भी धरना सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बोकारो के निवर्तमान विधायक बिरंची नारायण जी ने अपने संबोधन में इस एकदिवसीय धरना को सफल बनाने का आह्वाहन किया और नगर निगम चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता ही मेयर एवं पार्षद बनें इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसने का आग्रह किया।
इस अवसर पर निवर्तमान उपमहापौर अविनाश कुमार, धिरज झा, मुकेश राय सहित कई वरिष्ठ और कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन टिंकू तापड़िया ने किया और धन्यवाद ज्ञापन चास दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बिक्की राय ने किया।

