Bokaro: नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर झारखंड में लंबे समय से बनी अनिश्चितता पर विराम लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आरक्षण सूची जारी होते ही चुनावी माहौल गर्माने लगा है। खास तौर पर चास नगर निगम (Chas Nagar Nigam) को लेकर राजनीतिक गतिविधियों में अचानक तेजी देखी जा रही है। आयोग की सूची के अनुसार चास नगर निगम का मेयर पद इस बार सामान्य श्रेणी (General Category) के लिए निर्धारित किया गया है, जिससे कई दावेदारों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं।
मेयर पद अनारक्षित होने के बाद चास में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के नेता संभावित उम्मीदवारों के चयन में जुट गए हैं। वार्ड स्तर पर भी समीकरण बदले हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि यह आरक्षण झारखंड नगरपालिका अधिनियम और चुनाव नियमावली के तहत तय किया गया है। अधिसूचना के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में चुनावी तैयारियों को औपचारिक रूप से हरी झंडी मिल गई है। अब सभी की निगाहें चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पर टिकी हैं।


