Bokaro: केंद्र सरकार द्वारा लागू चार नए श्रम संहिताओं के विरोध में आहूत देशव्यापी हड़ताल का बोकारो में मिला-जुला असर देखने को मिला। शहर के कई हिस्सों में मजदूर संगठनों ने सक्रियता दिखाई, हालांकि औद्योगिक गतिविधियां लगभग सामान्य रहीं। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में उत्पादन पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा और कर्मचारियों की उपस्थिति भी सामान्य रही।

सुबह के समय विभिन्न श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ता सिटी सेंटर क्षेत्र में जुटे और सरकारी व निजी बैंकों को बंद कराने का प्रयास किया। बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष कुछ बैंककर्मी धरने पर बैठे नजर आए। इसके बावजूद शहर में आम जनजीवन सामान्य बना रहा और बाजारों में चहल-पहल दिखी। See Video –
हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क रहा और प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी बढ़ाई गई। वहीं, बेरमो क्षेत्र में कोयला खदानों में ट्रांसपोर्टिंग आंशिक रूप से प्रभावित होने की सूचना है, जिससे वहां गतिविधियों पर हल्का असर पड़ा।


