Bokaro: नगर पालिका आम निर्वाचन के तहत चास नगर निगम एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सोमवार सुबह निर्धारित समय से मतदान प्रारंभ हो गया। सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

सभी मतदान केंद्रों पर
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा कंट्रोल रूम से पूरे मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
एक केंद्र पर स्याही की कमी से हलचल
इस बीच चास नगर निगम के मतदान केंद्र संख्या 04/02 में स्याही नहीं होने की सूचना मिली, जिससे कुछ देर के लिए हलचल की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीठासीन पदाधिकारी को स्याही उपलब्ध कराई, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।


