Bokaro: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार को चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में जारी मतदान के बीच पूर्वाह्न 11.00 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक चास नगर निगम में 16.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जबकि फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 21.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाएं। अधिकारियों ने कहा कि “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” के संकल्प के साथ सभी नागरिक मतदान अवश्य करें।
23 फरवरी 2026 को चास और फुसरो के मतदाता अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।


