Bokaro: तीन पोलिंग एजेंट को प्रचार सामग्री के साथ पकड़े जाने पर तत्काल मतदान केंद्र से बाहर कर दिया गया। मामला सोमवार को चास नगर निगम क्षेत्र के मध्य विद्यालय हरिलाल नया भवन एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का है, जहां निरीक्षण के दौरान एजेंटों के पास पंपलेट पाए गए।

निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्था का
सोमवार को अजय नाथ झा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त तथा हरविंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने रविंद्र भवन चास, मध्य विद्यालय हरिलाल नया भवन एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहित कई केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रतिशत की जानकारी ली।
व्यवस्थाओं का फीडबैक
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदाताओं से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान पर संतोष जताया। डीईओ ने पीठासीन पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी एजेंट के पास प्रचार सामग्री पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


