Bokaro: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अपराह्न 5.00 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार चास नगर निगम (Chas) क्षेत्र में 49.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में मतदाताओं ने अधिक उत्साह दिखाते हुए 58.37 प्रतिशत मतदान किया।

दोपहर बाद कई केंद्रों पर रफ्तार
दिनभर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद कई केंद्रों पर रफ्तार तेज होती दिखी। प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट संकलित की जा रही है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने संतोष जताया है।

