Bokaro: आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार शाम शहर के चास और सेक्टर-9 इलाके में एक साथ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। सीआरपीएफ जवानों के साथ चार वाहनों में पहुंची पटना-रांची की टीम ने सबसे पहले चास स्थित सोनू मिश्रा के आवास पर दस्तावेज खंगाले।

बताया जाता है कि उन्होंने जिले के कई स्कूलों में बड़े पैमाने पर बाला पेंटिंग का कार्य किया है। इसके बाद सेक्टर-9 स्थित प्रकाश जेरॉक्स में भी जांच की गई। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई डीएमएफटी फंड में कथित अनियमितताओं से जुड़ी है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

