Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के वित्त एवं लेखा (F&A) विभाग में सेवानिवृत्ति एवं कार्य आवश्यकता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। इस संबंध में लेखा प्रशासन अनुभाग द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार कई महाप्रबंधक (जीएम), उप महाप्रबंधक (डीजीएम), सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) एवं उप प्रबंधकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। कृष्ण चंद, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार एवं पूनम सिंह सहित कई जीएम (E7) स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग अनुभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जितेंद्र कुमार एवं नीलम संजय (डीजीएम) को पे, पीएफ, पेंशन एवं एस्टेट, आरएम एवं फ्रेट तथा परचेज एंड स्टोर्स खातों में पदस्थापित किया गया है।
उदय कुमार एवं स्नेहा (एजीएम) को ओपीएएस व प्रोजेक्ट फाइनेंस में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आकाश गुप्ता एवं सबीना परवीन (डिप्टी मैनेजर) के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूनम सिंह, जीएम (एफएंडए), अपने नए दायित्व के साथ-साथ उच्च पेंशन से संबंधित कार्य भी देखती रहेंगी। वहीं ज्ञान प्रकाश, एजीएम (एफएंडए), को मौजूदा कार्यों के अतिरिक्त इंश्योरेंस एवं क्लेम्स लेखा अनुभाग का भी प्रभार सौंपा गया है।
प्रबंधन ने स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पूर्व अनुभाग को पूर्ण सहयोग दें, ताकि विभागीय कार्य सुचारु एवं निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

