Bokaro: बोकारो में भाजपा संगठन को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। पार्टी ने सुरेंद्र राज को बोकारो जिला भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई।

बोकारो में जिलाध्यक्ष को लेकर..
दरअसल, भाजपा ने दिसंबर
2025 में झारखंड के अधिकांश जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी थी। संगठनात्मक आधार पर 28 जिलों में से 25 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए थे, जबकि बोकारो समेत तीन जिलों की घोषणा रोक दी गई थी। इसके बाद से बोकारो में जिलाध्यक्ष को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। बोकारो के गोमिया निवासी वरिष्ठ नेता सुरेंद्र राज जिला परिषद सदस्य हैं।
संगठन में बदलाव की एक बड़ी..
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार हाल के चुनावी परिणाम भी संगठन में बदलाव की एक बड़ी वजह माने जा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बोकारो और चंदनकियारी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। वहीं हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भी करारी हार मिली। यह सभी चुनाव उस समय हुए जब जिले में भाजपा की कमान जयदेव राय के हाथों में थी।

बाबूलाल मरांडी करीबी
अब पार्टी नेतृत्व ने सुरेंद्र राज को जिलाध्यक्ष बनाकर संगठन को नई दिशा देने की जिम्मेदारी सौंपी है। सुरेंद्र राज को भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी का करीबी माना जाता है।

