Bokaro: चास नगर निगम सभागार में मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने नव निर्वाचित महापौर भोलू पासवान सहित 35 वार्डों से चुने गए पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। See Video-

जनसेवा और स्वच्छता पर जोर
शपथ ग्रहण के दौरान सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, पारदर्शिता बनाए रखने और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
जनता के भरोसे पर खरा उतरने की अपील
इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

स्वच्छ और विकसित शहर बनाने का संकल्प
वहीं महापौर भोलू पासवान ने कहा कि सभी पार्षदों के सहयोग से चास नगर निगम को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन का भरोसा दिलाया।
कई अधिकारी रहे मौजूद
समारोह में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, एसडीओ प्रांजल ढांडा, बीडीओ चास प्रदीप कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

