Bokaro: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध बालू लद्दा ट्रैक्टर जब्त किया है। इस दौरान ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई हरला थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

सूचना पर हुई कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक को 20 मार्च को सूचना मिली थी कि हरला थाना क्षेत्र में अवैध बालू का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी हरला को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
रात में छापेमारी, ट्रैक्टर जब्त:
निर्देश के अनुपालन में हरला थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती दल के साथ छापेमारी की। इस दौरान बैधमारा की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर को रोका गया। चालक से बालू से संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

चालक गिरफ्तार, केस दर्ज:
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने ट्रैक्टर (संख्या JH-01Y-3810) को जब्त कर लिया और चालक तुषार कुमार (पिता अरुण महतो, निवासी रानीपोखर, थाना हरला) को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में हरला थाना कांड संख्या 23/2026 दर्ज किया गया है।
इन धाराओं में मामला दर्ज:
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 317(5)/3(5), एमएमडीआर एक्ट 1957, जेएमएमसी नियम 2004 और झारखंड खनिज नियम 2017 के तहत मामला दर्ज किया है।

